{"_id":"653b0900f8809a92a309b833","slug":"noida-retired-colonel-s-pistol-missing-from-the-police-station-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : रिटायर्ड कर्नल की पिस्तौल थाने से गायब, सेवानिवृत्त पूर्व मोहर्रिर के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : रिटायर्ड कर्नल की पिस्तौल थाने से गायब, सेवानिवृत्त पूर्व मोहर्रिर के खिलाफ जांच शुरू
Fri, 27 Oct 2023 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:19 AM IST
सार
ग्यारह वर्ष तक उसकी खोज खबर नहीं ली गई। अब जरूरत पड़ने पर उसकी खोज शुरू हुई। मालखाने की तलाशी के बाद पिस्टल नहीं मिला।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2012 में प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय रिटायर्ड कर्नल की जमा कराई गई पिस्तौल कोतवाली सेक्टर-39 से गायब हो गई। ग्यारह वर्ष तक उसकी खोज खबर नहीं ली गई। अब जरूरत पड़ने पर उसकी खोज शुरू हुई। मालखाने की तलाशी के बाद पिस्टल नहीं मिला।
विज्ञापन
मामले में तत्कालीन हेड मोहर्रिर बाबू खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-39 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल चरणजीत सिंह ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल कोतवाली सेक्टर-39 में जमा कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इसकी खोज खबर नहीं ली और न ही मालखाने के प्रभारी ने इसकी जानकारी ली। कुछ माह पहले चरणजीत ने पिस्टल दूसरे के नाम कर दी थी। वह थाने पिस्टल लेने आए थे। ढूंढने के बाद भी मालखाने में पिस्टल नहीं मिली। मामले की जांच में पता चला कि तत्कालीन हेड मोहर्रिर (मालखाना) बाबू खान की तैनाती के वक्त पिस्टल गायब हुई।
विज्ञापन
मौजूदा हेड मोहर्रिर रविंद्र सिंह की शिकायत पर तत्कालीन मालखाना इंचार्ज बाबू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाबू खान दरोगा होकर सेवानिवृत हो चुके हैं। वहीं, वादी पक्ष ने थाने की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।