{"_id":"62890743b5f97e3bb3441baa","slug":"noida-police-registered-a-case-against-a-young-man-for-posting-provocative-posts-in-gyanvapi-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी मामले में ये कैसी रंज: देवरिया के युवक ने डाली भड़काऊ पोस्ट, आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी मामले में ये कैसी रंज: देवरिया के युवक ने डाली भड़काऊ पोस्ट, आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 21 May 2022 09:07 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 21 May 2022 09:07 PM IST
सार
फेसबुक व ट्विटर पर अतिउर रहमान खान ने ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे को लेकर भड़काऊ व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट की। इससे सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश व्यक्त होने लगा। मामले में नोएडा की कासना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ नोएडा की कासना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन
फेसबुक व ट्विटर पर अतिउर रहमान खान ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने संबंधित पोस्ट की। इससे सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश व्यक्त होने लगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। एक यूजर ने बताया कि आरोपी मूलरूप से देवरिया जिले का रहने वाला है और उसकी मौजूदा लोकेशन नोएडा है।
विज्ञापन
इसके बाद कासना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केेस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।