फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police is searching samajwadi party leader's murderer hina khan in court

सपा नेता हत्याकांड: कोर्ट में हिना की तलाश

Tue, 29 Apr 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 29 Apr 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
noida police is searching samajwadi party leader's murderer hina khan in court

अनिल यादव हत्याकांड में वांछित हिना की तलाश में अनिल के परिजन सोमवार दिनभर सूरजपुर स्थित अदालत परिसर में घूमते रहे।

विज्ञापन


सरेंडर करने अदालत पहुंचने के अंदेशे में परिसर में आने वाली युवतियों व महिलाओं पर उनकी नजर रही लेकिन हिना खान कोर्ट नहीं पहुंची और न ही उनका वकील लियाकत अली ही वहां पहुंचा।

अनिल का भाई सुनील व उसके दोस्त अदालत परिसर के गेट से लेकर सीजेएम कोर्ट तक घूमते दिखाई दिए। वहीं अन्य परिजन भी वकीलों के चैंबर से लेकर पार्किंग में खड़ी कारों पर निगाहें टिकाए रहे।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने अदालत द्वारा मांगी गई रिपोर्ट का जवाब भेज दिया है। जिसमें हिना खान को वांछित बताया गया है। पुलिस टीम भी सोमवार को सादे कपड़ों में सीजेएम कोर्ट के आसपास चहल कदमी करती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पुलिस कर्मियों ने हिना के वकील लियाकत अली का नोएडा में किन किन वकीलों से संपर्क है, इसका पता लगाने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सर्विलांस के सहारे भी हिना तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन उसमें भी उसे कोई खास मदद नहीं मिली।


हिना के सभी परिजनों, दोस्तों के नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। सोमवार को भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन उनसे भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस को अंदेशा है कि हिना इन दिनों एनसीआर के बाहर है जो सीधे तौर पर वकील के संपर्क में नहीं है। वो अपने पति व खास दोस्त के संपर्क में है लेकिन फोन पर बातचीत नहीं हो रही है। यही पुलिस की परेशानी का सबब बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed