फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Police exposed murder of Samajwadi Party leader son Mohit Bhati murder case

सपा नेता के बेटे की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, भाजपा नेता के रिश्तेदार ने बरसाईं थीं गोलियां

Tue, 02 Apr 2019 05:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Apr 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
Noida Police exposed murder of Samajwadi Party leader son Mohit Bhati murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में नए गांव के पास हुई प्राधिकरण के सुपरवाइजर और सपा नेता के बेटे मोहित भाटी की हत्या के बहुचर्चित वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में भाजपा नेता के रिश्तेदार लुहारली निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जबकि वारदात में शामिल आरोपी का साथी गाजियाबाद निवासी गौरव फरार है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई सफेद स्विफ्ट कार व पिस्तौल बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश और मुकदमों की पैरवी करने पर पुनीत ने मोहित भाटी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 27 नवंबर 2018 की शाम सपा नेता महेश भाटी का बेटा व व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सुपरवाइजर मोहित भाटी निवासी लुहारली ड्यूटी से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दादरी कोतवाली क्षेत्र के नए गांव के पास मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोहित का शव उसकी कार के बाहर लहूलुहान हालत में मिला था। मामले में मोहित के  पिता महेश भाटी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस चार माह से वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी हुई थी। 

ग्रामीणों ने जानकारी दी है पुनीत भाजपा के वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार है। वारदात में पुनीत का नाम आने के कारण पुलिस गहनता से जांच कर रही थी। वारदात के बाद सफेद स्विफ्ट कार भी मौके पर देखने की जानकारी मिल रही थी। 

इसके चलते पुलिस साक्ष्य एकत्रित कर रही थी। अब, एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम आदि की मदद से दादरी कोतवाली पुलिस ने लुहारली निवासी पुनीत भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुनीत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 

प्रधानी चुनावी से शुरू हुई थी रंजिश 
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पुनीत ने बताया कि गत प्रधानी के चुनाव में उसके चाचा प्रत्याशी थे। जबकि मोहित व उसके परिवार के अपने प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। इसके चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।

इसमें हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा पुनीत के खिलाफ कुछ अन्य केस दर्ज थे। पुनीत को शक था कि मोहित व उसके परिवार के लोग इन केसों की पैरवी कर रहे हैं। 

वारदात के दिन भी पुनीत और मोहित में विवाद हुआ। इसके चलते पुनीत ने अपने साथी गौरव निवासी चिरोड़ी गाजियाबाद के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुनीत भाटी पर जारचा व दादरी कोतवाली में कुल आठ आपराधिक केस दर्ज हैं और वह पहले जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed