{"_id":"626e13ef4ffbfd369c20d74e","slug":"noida-police-caught-one-accused-with-seizure-of-two-kilograms-of-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में नशे की खेप बरामद: सोशल मीडिया के जरिए लिया जाता था ऑर्डर, 6.66 लाख रुपये की चरस के साथ सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में नशे की खेप बरामद: सोशल मीडिया के जरिए लिया जाता था ऑर्डर, 6.66 लाख रुपये की चरस के साथ सप्लायर गिरफ्तार
Sun, 01 May 2022 10:30 AM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 May 2022 10:30 AM IST
सार
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस सेक्टर-62 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चार संदिग्ध नजर आए। इनमें से पकड़े गए एक आरोपी के पास पुलिस ने 6.66 लाख रुपये की चरस बरामद की है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से ऑर्डर लेता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार 6.66 लाख रुपये की चरस बरामद की है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से ऑर्डर लेकर चरस सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस सेक्टर-62 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चार संदिग्ध नजर आए। पुलिस को देखने के बाद चारों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा स्थित रानीसराय निवासी जोनसर कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी काफी समय से सेक्टर-62 नवादा गांव में रहता है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलो चरस बरामद की है। आरोपी नोएडा में सोशल मीडिया के माध्यम से ऑर्डर लेकर सप्लाई करता है। आरोपी ने तीन साथियों के नाम रिंकू, मोनू व पवन बताए हैं।
विज्ञापन