{"_id":"5e02ecb18ebc3e880e395da6","slug":"noida-police-arrested-builder-who-sold-same-flat-to-multiple-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"250 फ्लैट दो या दो से ज्यादा लोगों को बेचने वाला ईनामी बिल्डर गिरफ्तार, कुछ फ्लैटों पर लोन भी दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 फ्लैट दो या दो से ज्यादा लोगों को बेचने वाला ईनामी बिल्डर गिरफ्तार, कुछ फ्लैटों पर लोन भी दिलाया
Wed, 25 Dec 2019 10:29 AM IST
शाहरुख खान
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवीजे हाइट्स सोसायटी का बिल्डर और 25 हजार के इनामी विनय जैन की अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। आरोपी को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया था।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह 250 से अधिक फ्लैट दो या दो से अधिक लोगों को बेचकर धोखाधड़ी कर चुका है। इन फ्लैटों पर लोन भी दिला दिए गए।
इसके चलते बैंक की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी ने एक नामी व्यक्ति पर दो फ्लैटों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट में फरार दिल्ली के विवेक विहार निवासी विनय जैन किसी से मिलने क्षेत्र में आया है।

पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि प्रोजेक्ट के रखरखाव के लिए एनसीएलटी ने आरआरपी नियुक्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन फ्लैटों पर बैंक लोन भी स्वीकृत थे।
बावजूद आरोपी ने धोखाधड़ी कर इन फ्लैटों को अलग-अलग लोगों को बेच दिया। एक फ्लैट पर एक से अधिक व्यक्तियों को लोन दिए जाने पर बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
जब्त की जाएगी बिल्डर की संपत्ति : एसपी
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी विनय जैन ने एवीजे हाइट्स सोसायटी में बने लगभग 1500 फ्लैटों को पावर ऑफ अटार्नी पर दिया है। इसके अलावा 250 से अधिक फ्लैट दो या दो से अधिक लोगों को बेचा है।
आरोपी से रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। उसने जिन खरीदारों को ठगी का शिकार बनाया है, उन्हें आरोपी की संपत्ति जब्त कर रुपया वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा।