फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: One and a half lakh rupees were demanded for showing medical fitness in ITBP recruitment exam

Noida : आईटीबीपी भर्ती परीक्षा में मेडिकल फिट दिखाने के मांगे डेढ़-डेढ़ लाख, शिकायत पर जांच शुरू

Fri, 22 Dec 2023 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 06:24 AM IST
सार

पांच अभ्यर्थियों ने आईटीबीपी के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। आईटीबीपी 39वीं वाहिनी के उप सेनानी डॉ. कौशल दत्त शर्मा ने सूरजपुर कोतवाली को आरोपियों के मोबाइल नंबर देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Noida: One and a half lakh rupees were demanded for showing medical fitness in ITBP recruitment exam
demo pic... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लखनावली स्थित केंद्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सिपाही (ट्रेडमैन) की भर्ती के अभ्यर्थियों से मेडिकल फिट करने के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। पांच अभ्यर्थियों ने आईटीबीपी के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। आईटीबीपी 39वीं वाहिनी के उप सेनानी डॉ. कौशल दत्त शर्मा ने सूरजपुर कोतवाली को आरोपियों के मोबाइल नंबर देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


डाॅ. शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 16 नवंबर से आईटीबीपी में सिपाही (ट्रेडमैन) की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा चल रही है। इसमें शिरकत करने वाले पांच अभ्यर्थियों वाराणसी से आए सतीश, दिल्ली से आए सचिन, कुलदीप सिंह, सहारनपुर के सागर और बांदा से आए प्रशांत ने शिकायत की है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनके और परिजन के मोबाइल पर दो अलग नंबर से कॉल की गई। आरोपियों ने मेडिकल फिट करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे। एसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपी की शिकायत पर हुआ था चेकअप, मांगे थे अल्टरनेट नंबर
शिकायत करने वाले अभ्यर्थी सचिन कुमार ने बताया कि ब्लड प्रेशर हाई होने पर उनका परीक्षण किया गया। उस दौरान अस्पताल के एक कर्मी ने अल्टरनेट मोबाइल नंबर भी लिया। इसके बाद मां के नंबर पर कॉल कर रुपये मांगे गए। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी कॉल की है।


लिखित परीक्षा में भी पकड़ा गया था फर्जीवाड़ा
इससे पहले भी ग्रेनो में सीआईएसएफ के शिविर में भर्ती की लिखित और शारीरिक परीक्षा में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आ चुका है। अभ्यर्थियों की जगह दूसरे आरोपी परीक्षा देने पहुंचे और जांच में पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed