{"_id":"5e79e4008ebc3e769f5e6aa8","slug":"noida-ninth-case-of-coronavirus-logix-blossom-residential-society-sector-137-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Noida: कोरोना वायरस का नौवां मामला आया सामने, लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Noida: कोरोना वायरस का नौवां मामला आया सामने, लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी सीज
Tue, 24 Mar 2020 05:04 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 24 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-137 में लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी को 26 मार्च सुबह 10 बजे तक सैनिटाइजेशन करने के लिए सीज कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह ने जानकारी दी है कि सोसाइटी के एक निवासी के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Logix Blossom residential society in sector-137 of Noida has been seized till 10 AM on March 26 for sanitisation after a resident of the society tested positive for #coronavirus: Gautam Budh Nagar DM BN Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2020विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में रहने वाली महिला लंदन से आए व्यक्ति के संपर्क में आई थी। सेक्टर 137 के लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी में रहने वाली महिला एक कंपनी में काम करती है। दो दिन पहले महिला की जांच हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित महिला के पति और बेटी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा है। साथ ही दोनों को क्वारंटाइन में रखा गया है।
विज्ञापन
बता दें यह नोएडा में नौवां संक्रमण का मामला है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 32 मामले सामने आए हैं। इनमें एक विदेशी नागरिक है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज के बाद नौ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि अब तक कोरोना वायरस के चलते अब तक प्रदेश में किसी की मौत नहीं हुई है।