{"_id":"438a205de93de55eadc6b47c17be53e3","slug":"noida-new-housing-society-will-face-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः नए सोसाएटी में बिजली की होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः नए सोसाएटी में बिजली की होगी दिक्कत
अनुराग त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Dec 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों का निवेश, चौबीस घंटे बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर की बातें तो अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन इसे जमीनी हकीकत मिलना दूर की कौड़ी दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
एक तरफ शहर में नए साल से करीब बीस हजार छोटे बड़े फ्लैटों पर कब्जा देने का काम शुरू हो जाएगा, वहीं इन्हें रोशन करने में दिक्कत आएगी। बिजली घरों का काम अधूरा होने से यह समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
नोएडा के नए सेक्टरों में ग्रुप हाउसिंग का काम तेजी से चल रहा है। अधिकांश कंपनियां जनवरी 2014 से फ्लैटों पर कब्जा देना शुरू कर देंगी। इनकी संख्या करीब बीस हजार के आसपास होगी।
विज्ञापन
इसमें नए पुराने सभी कनेक्शन धारक शामिल हैं। सेक्टर 74, 75, 76, 77, 78, 79, 119, 120, 70, 50 121 मुख्य रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा इन सेक्टरों से जुड़े गांवों में भी मांग बढ़ रही है। इसमें सर्फाबाद, सोरखा, गढ़ी चौखंडी, पर्थला खंजरपुर, बहलोलपुर के साथ ग्रेटर नोएडा के छह गांव शामिल हैं।
इनमें नई आबादी आने के साथ बिजली का लोड बढ़ेगा। विद्युत निगम के पास पहले से ही आपूर्ति की समस्या है, ऐसे में नई आबादी को बिजली कैसे दी जाएगी यह सवाल खड़ा हो चुका है।
विद्युत निगम के ट्रांसमिशन डिवीजन ने इन सेक्टरों को रोशन करने के लिए सेक्टर 115 में 132 केवी का बिजली घर प्रस्तावित किया था। इसका काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क नहीं होने से उपकरण पहुंचने में दिक्कत आ रही है।
इससे सेक्टर 122 और 117 को मिलने वाली बिजली सप्लाई सीधे सीधे प्रभावित होगी। वहीं, पाली बिजली घर में 515 केवी के ट्रांसफार्मर को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से पुराने सेक्टरों में बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विद्युत निगम और नोएडा प्राधिकरण की ओर से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो निश्चित तौर पर दिक्कत बढ़ेगी।
बिजली घरों की स्थिति
स्थान : सेक्टर 115
क्षमता : 132 केवी
स्थिति : निर्माणाधीन
-----------------
स्थान : सेक्टर 122
क्षमता : 33/11 केवी
स्थिति : निर्माणाधीन
-----------------
स्थान : सेक्टर 117
क्षमता : 33/11 केवी
स्थिति : निर्माणाधीन