{"_id":"5bcff0debdec2269385b5eb3","slug":"noida-metro-rail-corporation-will-have-54-female-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चालकों के हाथों में होगी ग्रेनो मेट्रो की कमान, डीएमआरसी देगा स्पेशल ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चालकों के हाथों में होगी ग्रेनो मेट्रो की कमान, डीएमआरसी देगा स्पेशल ट्रेनिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर महिला चालकों के हाथों में ट्रेन की कमान होगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 30 फीसदी से ज्यादा महिला चालकों की भर्ती की गई है। मेट्रो के दूसरे अन्य कार्यों के लिए भी महिलाओं की भर्ती की जा रही है। नवंबर में एक्वा मेट्रो शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के चालक के अलावा स्टेशन कंट्रोल, डिपो कंट्रोल, क्राउड कंट्रोल, टोकन काउंटर, हेल्प लाइन डेस्क व राजस्व प्रबंधन का
विज्ञापन
कार्य भी महिलाएं करेंगी। इसके लिए डीएमआरसी और एनएमआरसी की ओर से स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों की मानें तो यह प्रयास किया जा रहा है कि इस लाइन की
विज्ञापन
पहली मेट्रो चलने में महिला चालक का भी सहयोग मिले।
एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि 154 चालकों में से 54 महिला चालक होंगी। कोच के प्रत्येक चक्कर में मुसाफिरों की संख्या 700 के आसपास होगी। वहीं, एनएमआरसी ने फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकसित कराने के लिए टेंडर निकाला है। यहां सभी मेट्रो स्टेशनों पर लोगों की पहुंच को आसान बनाने के लिए एनएमआरसी की ओर से कवायद की जाएगी। टेंडर में कई प्रकार के कार्यों को कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।