फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida man receives a calls which threatens to blast mumbai

हैलो! अब एक बार फिर से मुंबई में बम धमाका होगा....

Mon, 06 Nov 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Nov 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
noida man receives a calls which threatens to blast mumbai
धमकी भरा कॉल

‘हैलो! मैं कश्मीर से बोल रहा हूं। कुछ समय पहले मुंबई में जो बम धमाका हुआ था उसे मैने ही अंजाम दिया था। अब एक बार फिर से मुंबई में बम धमाका होगा।’

विज्ञापन



सलारपुर निवासी श्याम शंकर के मोबाइल फोन पर आई कॉल में एक शख्स ने कुछ इसी अंदाज में उससे बात की। पहली बार तो श्याम शंकर ने इसे मजाक समझा लेकिन जब लगातार तीन कॉल आई तो वह डर गया।
विज्ञापन


उसने तत्काल 100 नंबर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित इस कदर घबरा गया है कि किसी से ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी श्याम शंकर फेज दो स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह सलारपुर में किराये पर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यहां तक कहा कि उसी ने मुंबई में बम धमाके किए थे

noida man receives a calls which threatens to blast mumbai

रविवार को वह अपने घर पर था। दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। मोबाइल पर दूसरी ओर से बात करने वाला शख्स अपने आप को आतंकी बता रहा था और बार-बार मुंबई को उड़ाने की धमकी दे रहा था।

उसने यहां तक कहा कि उसी ने मुंबई में बम धमाके किए थे और अब एक बार फिर से वह धमाका करने वाला है। श्याम ने मजाक समझकर फोन काट दिया। लेकिन उसके बाद फिर से उसी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले फिर मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी।

जब श्याम के मोबाइल पर तीसरी कॉल आई तो उसने अपने भाई को फोन थमा दिया। उसके भाई ने जब उसका नाम पूछा तो फोन करने वाले ने अपना नाम अजय मल्होत्रा बताते हुए फोन काट दिया। इसके बाद श्याम ने 100 नंबर पर सूचना दी।

नंबर को लेकर आईबी ने भी जांच शुरू कर दी है

noida man receives a calls which threatens to blast mumbai

पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता देखते हुए संबंधित नंबर की जांच कराने के लिए सर्विलांस टीम को लगा दिया है।

उधर, मुंबई पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों की मानें तो नंबर को लेकर आईबी ने भी जांच शुरू कर दी है। उधर, श्याम और रवि ने सेक्टर-39 थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दे दी है।

मामले की जांच शुरू 
100 नंबर पर एक व्यक्ति ने सूचना दी थी। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद सर्विलांस की टीम ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। हो सकता है कि कोई व्यक्ति दूसरे को फंसाने के लिए ऐसा कर रहा हो।- लव कुमार एसएसपी गौतमबुद्घनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed