{"_id":"5efac1fb7093fe3f947dc576","slug":"noida-man-dies-of-corona-family-gets-14-lakh-bill-now-its-reduced-to-10-lakh-after-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया परिवार को 13.77 लाख का बिल, फिर घटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया परिवार को 13.77 लाख का बिल, फिर घटाया
Tue, 30 Jun 2020 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से भले ही एलान किया गया है कि निजी अस्पताल कोरोना के इलाज के लिए तय राशि के अनुसार ही बिल ले सकते हैं लेकिन शायद अभी तक यह बात नोएडा के निजी अस्पतालों को समझ नहीं आई है। यही वजह है कि एक कोरोना मरीज के इलाज के लिए अस्पताल ने परिवार को 13.77 लाख का बिल पकड़ा दिया।
विज्ञापन
यह मरीज 20 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा और फिर उसकी मौत हो गई। यह मरीज एक यूनानी डॉक्टर था और इसकी मौत रविवार को हुई। उसे 7 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था, और 15 दिन से वह वेंटिलेटर पर था।
विज्ञापन
हालांकि मीडिया में यह बात उजागर होने पर नोएडा सेक्टर-62 स्थित निजी कोविड अस्पताल फोर्टिस में रविवार को यूनानी चिकित्सक की कोरोना से मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने 13.77 से घटाकर उपचार खर्च 10.20 लाख रुपये कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया है कि बिल राशि घटाने से पता चलता है कि पहले गलत बिल बनाया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेक्टर 11 में क्लिनिक चलाने वाले यूनानी चिकित्सक की मौत के बाद परिजनों ने अधिक बिल को लेकर रोष जताया था। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इससे इनकार किया था, लेकिन सोमवार को 10.20 लाख का बिल जारी कर दिया है।
परिजनों का कहना है कि हमें विश्वास नहीं हुआ कि कोरोना के इलाज में इतनी राशि खर्च हो सकती है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दवा और इलाज संबंधी सभी जानकारी जिले के सीएमओ को उपलब्ध करा दी गई है।