{"_id":"db087f78e4ba0d64fb665747e4c5590c","slug":"noida-land-will-go-to-high-rate-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे आसमान पर पहुंची जमीन की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसे आसमान पर पहुंची जमीन की कीमत
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 22 Feb 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में विगत पांच वर्ष में जमीन का सर्किल रेट आसमान पर पहुंच गया। कई सेक्टरों में करीब तीन गुना तक वृद्धि कर दी गई। नतीजा यह हुआ कि, नोएडा आम की जगह सिर्फ खास लोगों के लिए बनकर रह गया।
विज्ञापन
हाल ही में हाईकोर्ट ने हर साल बढ़ रहे जमीन के सर्किल रेट को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार पर सख्त टिप्पणी भी की है। सर्किल रेट को सिर्फ राजस्व प्राप्ति के औजार के रूप में इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। जानकार मानते हैं कि कोर्ट की यह टिप्पणी बिल्कुल सही हैं। उदाहरण के रूप में 2009-10 में सेक्टर-93 का सर्किल रेट 22,000 रुपये से बढ़कर 2014-15 में 60,500 रुपये पहुंच गया है। ऐसे तमाम सेक्टर हैं, जिनके सर्किल रेट बहुत तेजी से बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
2009-10 में शहर के खास लोगों के लिए कुछ चुुनिंदा सेक्टर-14, 14ए, 15ए, 17 व 44 ही थे, मगर उसके बाद इतनी तेजी से सर्किल रेट में इजाफा हुआ कि अब लगभग सभी आवासीय सेक्टर खास लोगों के लिए ही बचे हैं। उद्योगों को भी नहीं बख्शा गया, इन पांच वर्षों में औद्योगिक भूखंडों का सर्किल रेट भी दोगुना हो गया है, जिसे नोएडा में उद्योग लगने की रफ्तार धीमी करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण भी उतना ही जिम्मेदार माना जा रहा है, जितना कि रजिस्ट्री विभाग। प्राधिकरण ने भी हर साल आवंटन दर बढ़ाई, जिसका फायदा रजिस्ट्री विभाग ने बखूबी उठाया।
विज्ञापन
बीते चार फरवरी को प्राधिकरण ने फिर आवंटन दरें बढ़ा दी हैं, जिसके चलते सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार वीआईपी आवासीय सेक्टरों का सर्किल रेट एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच जाएगा।
आवासीय दर का सर्किल रेट :
सेक्टर 2009-10 2010-11 2012-13 2013-14 2014-15
15ए 51,000 66,500 70,000 78,000 86,000
19 36,500 48,000 48,000 55,000 60,500
20 26,500 35,000 48,000 55,000 60,500
11 22,500 30,000 35,000 40,000 44,000
93 22,000 30,000 48,000 55,000 60,500
62 20,000 26,000 28,500 32,000 33,500
औद्योगिक दर का सर्किल रेट :
फेज 2009-10 2010-11 2012-13 2013-14 2014-15
1 18000 21000 21000 27000 32000
2 5500 6000 8000 10,000 12000
3 9000 10000 10000 13000 16000
नोट :- औद्योगिक भूखंडों की कीमतें 60000 वर्ग मीटर से अधिक एरिया पर आधारित हैं। कीमतें रुपये प्रति वर्ग मीटर में हैं।
आवासीय सेक्टरों की श्रेणी :-
श्रेणी ए : सेक्टर-14, 14ए, 15ए, 17, 30, 32, 35, 36, 39, 44, 50, 51, 52, 55, 92, 93, 93ए, 93बी, 96 से 98 तक,
श्रेणी-बी : सेक्टर -15, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 31, 33, 34, 37, 38, 40, 41, 45 से 49, 53, 55, 56, 61, 62, 82, 99, 100, 105, 108, 122, 128, 129, 131, 134, 135, 137,
श्रेणी सी : सेक्टर-11, 12, 16, 22, 24, 42, 43, 70 से 79 तक, 107, 110, 115, 117 से 121 तक, 130, 133, 143, 143बी, 144, 150, 151, 168
श्रेणी-डी : सेक्टर 63ए, 86, 112, 113, 116, छिजारसी व कनावनी
श्रेणी ई : सेक्टर-102, 158, 162
नोट : प्राधिकरण ने सेक्टरों के हिसाब से सिर्फ पांच ही श्रेणी बनाई है, जबकि रजिस्ट्री विभाग के सर्किल रेट के हिसाब से छह श्रेणी बन रही हैं।