फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida land will go to high rate

कुछ ऐसे आसमान पर पहुंची जमीन की कीमत

Sun, 22 Feb 2015 08:32 PM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 22 Feb 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
noida land will go to high rate

नोएडा में विगत पांच वर्ष में जमीन का सर्किल रेट आसमान पर पहुंच गया। कई सेक्टरों में करीब तीन गुना तक वृद्धि कर दी गई। नतीजा यह हुआ कि, नोएडा आम की जगह सिर्फ खास लोगों के लिए बनकर रह गया।

विज्ञापन


हाल ही में हाईकोर्ट ने हर साल बढ़ रहे जमीन के सर्किल रेट को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार पर सख्त टिप्पणी भी की है। सर्किल रेट को सिर्फ राजस्व प्राप्ति के औजार के रूप में इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। जानकार मानते हैं कि कोर्ट की यह टिप्पणी बिल्कुल सही हैं। उदाहरण के रूप में 2009-10 में सेक्टर-93 का सर्किल रेट 22,000 रुपये से बढ़कर 2014-15 में 60,500 रुपये पहुंच गया है। ऐसे तमाम सेक्टर हैं, जिनके सर्किल रेट बहुत तेजी से बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


2009-10 में शहर के खास लोगों के लिए कुछ चुुनिंदा सेक्टर-14, 14ए, 15ए, 17 व 44 ही थे, मगर उसके बाद इतनी तेजी से सर्किल रेट में इजाफा हुआ कि अब लगभग सभी आवासीय सेक्टर खास लोगों के लिए ही बचे हैं। उद्योगों को भी नहीं बख्शा गया, इन पांच वर्षों में औद्योगिक भूखंडों का सर्किल रेट भी दोगुना हो गया है, जिसे नोएडा में उद्योग लगने की रफ्तार धीमी करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  इसके लिए प्राधिकरण भी उतना ही जिम्मेदार माना जा रहा है, जितना कि रजिस्ट्री विभाग। प्राधिकरण ने भी हर साल आवंटन दर बढ़ाई, जिसका फायदा रजिस्ट्री विभाग ने बखूबी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चार फरवरी को प्राधिकरण ने फिर आवंटन दरें बढ़ा दी हैं, जिसके चलते सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार वीआईपी आवासीय सेक्टरों का सर्किल रेट एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच जाएगा।

आवासीय दर का सर्किल रेट :
सेक्टर        2009-10    2010-11    2012-13    2013-14    2014-15
15ए          51,000       66,500        70,000      78,000       86,000
19           36,500        48,000        48,000      55,000       60,500
20           26,500       35,000        48,000       55,000       60,500
11           22,500       30,000        35,000       40,000       44,000
93           22,000        30,000        48,000       55,000       60,500
62          20,000        26,000        28,500       32,000       33,500

औद्योगिक दर का सर्किल रेट :
फेज    2009-10    2010-11    2012-13    2013-14    2014-15
1       18000       21000        21000         27000       32000
2        5500           6000           8000          10,000      12000
3        9000        10000          10000         13000       16000


नोट :- औद्योगिक भूखंडों की कीमतें 60000 वर्ग मीटर से अधिक एरिया पर आधारित हैं। कीमतें रुपये प्रति वर्ग मीटर में हैं।

आवासीय सेक्टरों की श्रेणी :-
श्रेणी ए : सेक्टर-14, 14ए, 15ए, 17, 30, 32, 35, 36, 39, 44, 50, 51, 52, 55, 92, 93, 93ए, 93बी, 96 से 98 तक,
श्रेणी-बी : सेक्टर -15, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 31, 33, 34, 37, 38, 40, 41, 45 से 49, 53, 55, 56, 61, 62, 82, 99, 100, 105, 108, 122, 128, 129, 131, 134, 135, 137,
श्रेणी सी : सेक्टर-11, 12, 16, 22, 24, 42, 43, 70 से 79 तक, 107, 110, 115, 117 से 121 तक, 130, 133, 143, 143बी, 144, 150, 151, 168
श्रेणी-डी : सेक्टर 63ए, 86, 112, 113, 116, छिजारसी व कनावनी
श्रेणी ई : सेक्टर-102, 158, 162

नोट : प्राधिकरण ने सेक्टरों के हिसाब से सिर्फ पांच ही श्रेणी बनाई है, जबकि रजिस्ट्री विभाग के सर्किल रेट के हिसाब से छह श्रेणी बन रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed