फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Iskcon temple is celebrating its sixth anniversary

नोएडा: इस्कॉन धूमधाम से मना रहा है छठी वर्षगांठ, तीन दिनों तक चलेगा भव्य उत्सव

Wed, 05 Feb 2020 11:47 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 05 Feb 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Noida Iskcon temple is celebrating its sixth anniversary
इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन नोएडा इस वर्ष अपनी छठी वर्षगांठ मनाने जा रहा है । इस अवसर पर शुक्रवार, 7 फरवरी से रविवार, 9 फरवरी 2020 तक त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
विज्ञापन


ब्रह्मोत्सव: शुक्रवार, 7 फरवरी, 2020

ब्रह्मोत्सव प्रातः 10 बजे कीर्तन से प्रारंभ होगा । श्री भगवान के विग्रहों का पुष्प अभिषेक किया जाएगा ।  विभिन्न प्रकार के गुलाब, गेंदा, कमल, चमेली, ओर्किड, कार्नैशन एवं चंपक के 251 किलो फूलों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा । तत्पश्चात इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के शिष्य, विश्व प्रसिद्ध कीर्तन गायक एवं इस्कॉन क्षेत्रीय सचिव, परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज द्वारा प्रवचन होगा । उसके बाद आरती तथा दोपहर 1 बजे सभी के लिए भंडारा प्रसादम होगा ।
विज्ञापन


कीर्तन मेला: शनिवार, 8 फरवरी, 2020

महोत्सव के रूप में शनिवार, 9 फरवरी को प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक कीर्तन मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश विदेश के कीर्तन गायक भगवान का गुणगान करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान् कृष्ण बलराम रथयात्रा: रविवार, 9 फरवरी, 2020

रथयात्रा नोएडा, सैक्टर–2 स्थित प्रियागोल्ड के कार्यालय से दोपहर 1 बजे आरम्भ होगी एवं सैक्टर–16 मैट्रो स्टेशन, सब मॉल, सैक्टर–18 मैट्रो स्टेशन, विनायक हॉस्पिटल, इन्दिरा मार्किट सैक्टर–27, डीएम चौक, सैक्टर–21/25, 20/26 चौक, सैक्टर–10 मेन रोड से होती हुई सांय 6 बजे नोएडा स्टेडियम पहुंचेगी । नोएडा स्टेडियम में सांय 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नृत्य नाटिका, रॉक शो इत्यादि सम्मिलित होंगे । लगभग 10000 लोगों को स्वादिष्ट प्रसादम (भण्डारा) वितरित किया जाएगा ।

मन्दिर का भव्य रूप प्रदर्शित करने के लिये मन्दिर को रंग–बिरंगी एलईडी लाईटों, फूलों एवं अन्य सजावटी सामान से सजाया जाएगा। भक्तगण भगवान् को अर्पित करने के लिये 56 भोग बना रहे हैं । महिलायें भगवान् के लिए मालाएं बनाने एवं मन्दिर की साज–सजावट में लगी हुई हैं । बच्चे रथयात्रा के लियें झांकी बनाने के लिए जुटे हैं, जो रथयात्रा के दौरान प्रस्तुत की जाएगी ।


रथयात्रा के लिये दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, वृन्दावन, हरियाणा एवं  मध्यप्रदेश सहित बाहर के देशों से जैसे अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, पेरिस एवं मोरिशस इत्यादि से भी भक्तगण आ रहे हैं । माननीय डा0 महेश शर्मा, सांसद, गौतमबुद्ध नगर, श्रीमति बिमला बाथम (उत्तर प्रदेश के महिला आयोग की अध्यक्ष) एव गौतमबुद्ध नगर के विधायक श्रीमान पंकज सिंह विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed