{"_id":"5723a4e776119245db89140f7fefc10c","slug":"noida-investment-of-1-75-lakh-crore-50-thousand-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पौने 2 लाख करोड़ का निवेश, 50 हजार को नौकरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पौने 2 लाख करोड़ का निवेश, 50 हजार को नौकरी!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 21 Dec 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले कुछ सालों में नोएडा में करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा और 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। कई बड़ी कंपनियों के यहां आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने बताया कि आईटी कंपनी इनफोसिस को नोएडा लाने के लिए प्रयास जारी हैं। यह कंपनी करीब 600 से 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि सेमी कंडक्टर बनाने वाली एक अन्य कंपनी भी करीब 25 हजार करोड़ रुपये निवेश की इच्छुक है। दोनों कंपनियों को जमीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी दे दी गई है। इनकी तरफ से जवाब आना बाकी है।
विज्ञापन
प्राधिकरण की औद्योगिक योजना के तहत दो हजार वर्ग मीटर से कम एरिया वाले 65 और दो हजार वर्ग मीटर से अधिक एरिया वाले 51 भूखंडों का आवंटन किया जाना है। इनमें देश की कई नामचीन कंपनियां हैं।
विज्ञापन
जमीन सहित इन कंपनियों से करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। दावा है कि हाल के कुछ वर्षों में नोएडा के लिए ये सबसे बड़ा निवेश होगा। सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो अगले चार वर्षों में कंपनियां स्थापित हो जाएंगी।