{"_id":"f1f0e9e03accc8333bbce307b3091aec","slug":"noida-in-top-20-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के टॉप 20 स्टेशन में नोएडा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के टॉप 20 स्टेशन में नोएडा भी शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 14 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के बीच सफर करने वालों को मेट्रो की सवारी खूब भा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने टॉप 20 मेट्रो स्टेशनों की सूची जारी की है। इनमें एनसीआर के तीन मेट्रो स्टेशनों ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
दिल्ली के साथ-साथ मेट्रो रेल सेवा एनसीआर की लाइफलाइन भी बन गई है। एनसीआर के मेट्रो स्टेशनों पर राइडरशिप का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
डीएमआरसी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा राइडरशिप वाले मेट्रो स्टेशनों की फेहरिस्त में नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद के तीन स्टेशनों ने अपना नाम जोड़ लिया है। राइडरशिप में अव्वल जिन 20 स्टेशनों का जिक्र रिपोर्ट में किया गया है, उनमें गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
वहीं, गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ने चौदहवां स्थान हासिल किया है। राइडरशिप के मामले में इन स्टेशनों ने दिल्ली के कई बड़े स्टेशनों को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
राजीव चौक सबसे हिट
इंटरचेंज के लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली का राजीव चौक मेट्रो स्टेशन राइडरशिप और फुटफॉल में सबसे अव्वल है। कश्मीरी गेट दूसरे स्थान पर है, जबकि तीसरे स्थान पर केंद्रीय सचिवालय और चौथे स्थान पर इंद्रलोक मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन है।
2016 तक 40 लाख राइडरशिप
डीएमआरसी के मुताबिक 190 किलोमीटर के दायरे में फैला मेट्रो नेटवर्क फिलहाल 145 मेट्रो स्टेशनों से 23 लाख यात्रियों की राह आसान कर रहा है। 2016 में मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार होने के बाद राइडरशिप का आंकड़ा 40 लाख पहुंचने की संभावना है।
यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखकर 15 से 21 मई तक ग्राहक संतुष्टि सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यात्रियों का फीडबैक लिया जाएगा। -प्रवक्ता, डीएमआरसी
एनसीआर के टॉप थ्री स्टेशनों की राइडरशिप
गुड़गांव हुडा सिटी सेंटर................41198
गाजियाबाद वैशाली................38618
नोएडा सिटी सेंटर................29821
इंटरचेंज की राइडरशिप और फुटफॉल
राजीव चौक इंटरचेंज................569003
कश्मीरी गेट इंटरचेंज................280227
केंद्रीय सचिवालय इंटरचेंज................203284
इंद्रलोक इंटरचेंज................104422