{"_id":"940a5a21db7d58804566329090c59ad4","slug":"noida-greno-rural-areas-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर नहीं गांव हैं नोएडा और ग्रेटर नोएडा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर नहीं गांव हैं नोएडा और ग्रेटर नोएडा!
राजेश भाटी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 20 Feb 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा एनसीआर के प्रमुख क्षेत्रों में शुमार हों, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से ये ग्रामीण क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना के पैमाने पर प्रशासन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों को देहात क्षेत्र की श्रेणी में रखा है। यहां के लाभार्थियों का चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में होगा।
शासन ने समाजवादी पेंशन योजना को शहरी और ग्रामीण श्रेणी में विभाजित किया है। जिसके तहत गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी, जेवर, दनकौर, जहांगीरपुर, रबुपुरा, विलासपुर को नगर का दर्जा प्राप्त होने के चलते शहरी क्षेत्र की श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन
पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के एक्सपोर्टर पर अमेरिका में मुकदमा
विज्ञापन
जबकि, नोएडा और ग्रेनो के सभी सेक्टर और गांवों को ग्रामीण क्षेत्रों में रखा गया है। इनमें पात्र के आवेदन ब्लॉक स्तर पर जमा होंगे। पात्रता के लिए ग्रामीण इलाकों के मानक लागू होंगे।
ग्राम सभा स्तर पर ग्रामीणों की खुली बैठक में लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि सेक्टरों में रहने वाले पेंशन के लिए मानकों को पूरा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनको ग्रामीण क्षेत्र में रखा गया है।