{"_id":"5c752e71bdec22738c0f29c7","slug":"noida-greater-noida-metro-aqua-line-metro-resumes-service-on-tuesday-after-monday-night-glitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्वा लाइन मेट्रो का परिचालन मंगलवार सुबह से फिर शुरू हुआ, सोमवार को हुआ था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्वा लाइन मेट्रो का परिचालन मंगलवार सुबह से फिर शुरू हुआ, सोमवार को हुआ था बंद
Tue, 26 Feb 2019 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मार्ग पर मेट्रो सेवाएं मंगलवार सुबह फिर से शुरू हो गयीं। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी। सोमवार की रात बिजली आपूर्ति की दिक्कतों को लेकर परिचालन बाधित हो गया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेक्टर 144 और परी चौक मेट्रो स्टेशन के बीच ओवरहेड उपकरण में गड़बड़ी के कारण सोमवार रात करीब नौ बजे एक्वा लाइन का परिचालन बाधित हो गया था।
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पी.डी.उपाध्याय ने कहा, ‘‘समस्या सोमवार रात करीब 11:30 बजे सुलझा ली गयी और मंगलवार सुबह से सामान्य परिचालन पुन: शुरू हो गया।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनएमआरसी और दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों का एक दल समस्या को दूर करने के लिये उक्त स्थल पर मौजूद था।
एक्वा लाइन पर परिचालन की शुरुआत 25 जनवरी को हुई थी। यह लाइन नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ती है। इसे 5,503 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।