{"_id":"246b0457a530dc3835dee3129707cfcd","slug":"noida-government-hospital-soon-have-online-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में हाजिर होंगे सभी सरकारी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक में हाजिर होंगे सभी सरकारी अस्पताल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे कंप्यूटर पर एक क्लिक करने पर आपको नोएडा के सभी अस्पतालों और उनमें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
अप्रैल-2014 तक सभी सरकारी व निजी अस्पतालों का डाटा यूपी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन मिल सकेगा। शासन की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों के अस्पतालों का ऑनलाइन डाटा एकत्र किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर सभी अस्पतालों की जानकारी
शहर में कुल 22 अस्पताल, पांच सीएचसी व 18 पीएचसी हैं। जानकारी के अभाव में आसपास रहने वालों लोग भी इन अस्पतालों में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। यही हाल प्रदेश के सभी सरकारी महकमे का भी है। ऐसे में लोग बेहतर इलाज के लिए प्रदेश के बाहर दिल्ली या अन्य प्रदेशों का रुख करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार प्रदेश के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली सुविधाओं की एक सूची तैयार कर उनका ऑनलाइन डाटा तैयार कर रही है। इस डाटा को यूपी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद कहीं से भी कंप्यूटर पर एक क्लिक कर प्रदेश के किसी भी अस्पताल के बारे में जानकारी जुटाई जा सकेगी।
विज्ञापन
सुविधाओं की जानकारी अपलोड करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। 15 जनवरी तक ट्रेनिंग कार्य चलेगा। मार्च तक अस्पतालों का डाटा ऑनलाइन तैयार कर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
ये जानकारियां मिलेंगी
-कब कौन सी चलेगी ओपीडी
-लोकेशन व उपलब्ध जांच सुविधा
-ब्लड बैंक और उसकी क्षमता
-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के नाम व फोन नंबर
-अस्पताल को मिली उपलब्धियां
अप्रैल तक शुरू हो जाएगी सुविधा
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि अस्पतालों के डाटा ऑनलाइन होने के बाद जनपद वासियों को अस्पतालों के बारे में सभी तरह की जानकारी मिल सकेगी। अप्रैल तक यह सुविधा शुरू हो सकती है।