फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida girl writes letter to pm modi to fullfill dowry demand

लड़की ने शादी के लिए मांगी मोदी से मदद, अखिलेश ने दिए 5 लाख

Sun, 29 Nov 2015 12:00 PM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
noida girl writes letter to pm modi to fullfill dowry demand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी शादी के लिए आर्थिक मदद मांगने वाली नोएडा निवासी लड़की की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथ आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस लड़की को पांच लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय में अपनी गुहार लेकर पहुंची लड़की को इस बारे में सूचित किया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि सेक्टर 49 में रहने वाली 30 वर्षीया निमी शर्मा (बदला हुआ नाम) ने अपनी तंगी के चलते शादी टूटने से परेशान होकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख शादी के लिए आर्थिक मदद की मांग की थी। मामले के मीडिया में आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए मदद का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमी की शादी 2 दिसंबर को नियत हुई है। बता दें कि पहले भी पैसों की तंगी के चलते ही निमी की शादी कई बार टूट चुकी है और ये शादी भी पैसों की कमी के चलते एक बार स्थगित हो चुकी है।

'अगर टूटी शादी तो कर लूंगी आत्महत्या'

noida girl writes letter to pm modi to fullfill dowry demand

गौरतलब है कि नोएडा के बरौला निवासी इस लड़की की शादी एक कैब चालक से तय हुई है। मूल रूप से निमी कुशीनगर में परिवार के साथ रह रही है। उसके पिता एक प्राइवेट फर्म में माली हैं।

निमी खाने के टिफिन बनाने का कार्य करती है। इसी 2 दिसंबर को उसकी शादी होनी है। सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि निमी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

इसके पिता की कमाई 10 हजार है, जिसमें से 4500 रुपये उन्हें घर के किराये के लिए देने पड़ते हैं। साथ ही उनके 2 बेटे और 2 बेटियां और हैं। जिनकी जिम्मेदारी भी उन पर है।

निमी कहती है कि अगर इस बार भी उसकी शादी टूटी तो वो आत्महत्या कर लेगी क्योंकि अब वो अपने परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहती।

पीएमओ को दी गई लड़की की आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट

noida girl writes letter to pm modi to fullfill dowry demand

एक बेटे के पैर में कुछ परेशानी है। जिसके चलते इलाज में भी काफी खर्चा हो रहा है। ऐसे में बेटी की शादी को लेकर परिवार बेहद परेशान है।

निमी ने अपनी शादी में आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। जिसे जिलाधिकारी ने पीएमओ भेज दिया।

जिसके बाद पीएमओ कार्यालय से निमी की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने निमी के बारे में जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की है।

जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है। निमी को मदद देने के संबंध में पीएमओ कार्यालय द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed