फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida - Ghaziabad will sell bottles of GANGAJAL

नोएडा-गाजियाबाद में बोतलों में बिकेगा गंगाजल

Mon, 03 Mar 2014 01:14 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 03 Mar 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
Noida - Ghaziabad will sell bottles of GANGAJAL
गंगाजल का इंतजार कर रही शहर की कालोनियों को अब बोतल बंद गंगाजल मिलेगा। लेकिन इसके लिए लोगों को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा
विज्ञापन


दिल्ली की तर्ज पर जल निगम प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट से वेस्टेज गंगाजल को रिसाइकिल कर बोतल और जार के जरिए नोएडा और गाजियाबाद के बाजार में बेचेगा।

पीपीपी मॉडल के आधार पर योजना को परवान चढ़ाने के लिए जल निगम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। अब जल निगम ने निजी कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए ईआेआई जारी किया है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे गंगाजल ट्रीटमेंट वाटर प्लांट के रखरखाव पर आने वाले खर्च को पूरा करने के लिए जल निगम ने यह योजना तैयार की है। बीते दिनों हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगने के बाद जल निगम अब बॉटलिंग प्लांट लगाने वाली कंपनी की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के मुताबिक निजी कंपनी को जल निगम प्लांट परिसर में ही बॉटलिंग प्लांट लगाने के लिए जगह देगा। प्रतिदिन प्लांट की सफाई करने में बर्बाद होने वाले 4 क्यूसेक गंगाजल को रिसाइकिल कर कंपनी को उपलब्ध कराया जाएगा।


इस पानी से एक से 20 लीटर की बोतलें तैयार कर बाजार में बेची जाएंगी। बोतल बंद गंगाजल से होने वाली इनकम में जल निगम की निर्धारित शेयरिंग होगी। इससे प्लांट का रखरखाव किया जाएगा।

जल निगम की प्लानिंग है कि बाजारों में बिकने वाली ब्रांडेड पानी की बोतलों से करीब 50 फीसदी सस्ती दरों पर लोगों को गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed