{"_id":"5f97ca57887c8d2b7378ca24","slug":"noida-five-suspects-in-akshay-kalra-killing-held-after-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सेक्टर 58 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कालरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सेक्टर 58 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कालरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Oct 2020 12:50 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के थाना सेक्टर 58 में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे चर्चित अक्षय कालरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत चार बदमाश घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक एक बदमाश कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उनके पास से लूटी गई एक क्रेटा कार, एक पिस्टल 32 बोर व तीन तमंचे देशी 315 बारे व कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा एक पुरस्कार स्वरूप लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कुलदीप उर्फ हैप्पी, विकास उर्फ विक्की, सोनू सिंह, समीम शेख के रूप में की गई है। चारों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, वहीं एक अन्य बदमाश अजय कुमार राठौर भागने का प्रयास करते हुए कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन