फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida engineer mysterious death fall from 16 floor police suspects suicide

नोएडाः 16वीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हाल में हुई थी सगाई

Sat, 30 Mar 2019 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Mar 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
noida engineer mysterious death fall from 16 floor police suspects suicide
नोएडा इंजीनियर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर की उसकी सोसाइटी के 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंजीनियर की अभी हाल ही में सगाई हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है। थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले रवि हेलीवाल मूल निवासी झारखंड की आज उनकी सोसाइटी के 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि वह 16वीं मंजिल पर कैसे पहुंचा और आत्महत्या क्यों की। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अगर मृतक के परिजन किसी के खिलाफ शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed