{"_id":"5efd8a708ebc3e433c61378e","slug":"noida-doctors-join-palm-with-hand-again-after-7-hours-of-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में जमीन पर कटकर गिरा हाथ, नौ घंटे की सर्जरी कर डॉक्टरों ने जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी संघर्ष में जमीन पर कटकर गिरा हाथ, नौ घंटे की सर्जरी कर डॉक्टरों ने जोड़ा
Thu, 02 Jul 2020 01:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने जोड़ा कटा हुआ हाथ
- फोटो : लाल सिंंह
पंजाब में एक एएसआई का कटा हुआ हाथ जोड़ने के बाद नोएडा के जेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने भी 9 घंटे की सर्जरी के बाद युवक का कटा हाथ सफलतापूर्वक जोड़ दिया। ऑपरेशन सफल होने के पीछे डॉक्टर्स ने गोल्डन ऑवर्स को अहम बताया है।
विज्ञापन
युवक को अभी 4 से 5 दिन तक अस्पताल में ही भर्ती रखा जाएगा। दो दिन पूर्व ग्रेटर नोएडा के कासना थाना अंतर्गत नियाना गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था।
विज्ञापन
हमले में नियाना निवासी देवेंद्र का हाथ कटकर जमीन पर गिर गया, जबकि उसके चाचा बिजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया है कि मंगलवार को परिजन पहले नोएडा के दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां सुविधा न होने के कारण युवक को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
युवक का कटा हुआ हाथ एक बॉक्स में रखा हुआ था। मंगलवार दोपहर युवक को लेकर परिजन नोएडा के जेपी अस्पताल पहुंच गए। ऑपरेशन के लिए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सौरभ कुमार और अन्य प्लास्टिक सर्जन डॉ. आशीष राय के नेतृत्व में 5 सदस्यों वाली चिकित्सीय टीम बनाई गई थी। मंगलवार शाम को 4 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन रात 1 बजे तक चला।