{"_id":"63d84071aa53067881693c6b","slug":"noida-crisis-on-allocation-of-339-buyers-including-dhoni-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : धोनी समेत आम्रपाली के 339 फ्लैट खरीदारों के आवंटन पर संकट, जमा नहीं हैं दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : धोनी समेत आम्रपाली के 339 फ्लैट खरीदारों के आवंटन पर संकट, जमा नहीं हैं दस्तावेज
Tue, 31 Jan 2023 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुशील पांडेय, नोएडा
सुशील पांडेय, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:41 AM IST
विज्ञापन
आम्रपाली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत आम्रपाली के 339 फ्लैट खरीदारों के आवंटन पर निरस्तीकरण की तलवार लटक गई है। इन फ्लैटों के अधूरे काम पूरे हो चुके हैं। अब फ्लैट खरीदारों को दस्तावेज जमा कराने होंगे। तब जाकर फ्लैटों पर कब्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के नियुक्त कोर्ट रिसीवर की ओर से जारी नोटिस के बावजूद 339 फ्लैटों के खरीदारों ने दस्तावेज जमा नहीं कराए। अब इन सबको अंतिम नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी दस्तावेज जमा नहीं कराने पर आवंटन निरस्त कर दिए जाएंगे। इन्हें बिना बिक्री वाले फ्लैटों की लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। जिसकी लिस्ट सुप्रीम कोर्ट का सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
आम्रपाली के जिन 339 फ्लैटों की लिस्ट जारी की गई है उनमें पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फ्लैट भी शामिल हैं। धोनी के नाम से आम्रपाली सफायर फेज-1 में सी-पी5 और सीपी-6 नाम से दो पेंट हाउस हैं। दस्तावेज जमा नहीं करने पर दोनों पेंट हाउस के आवंटन निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोर्ट रिसीवर की ओर से वेबसाइट के माध्यम से दिए गए अंतिम नोटिस में बताया गया है कि नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने पूरे हो चुके फ्लैटों की लिस्ट सौंपी है। कोर्ट रिसीवर की ओर से ऐसे फ्लैटों के आवंटियों को नोटिस देने के बावजूद दस्तावेज जमा नहीं कराए जा रहे हैं। खरीदार संपर्क भी नहीं कर रहे हैं। दस्तावेज की जांच नहीं होने से आवंटित फ्लैैटों का कब्जा देने में देरी हो रही है।