फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Crime News Miscreants snatched doctor's chain in Sector 50

दिल्ली-NCR: छीना झपटी करने वालों के हौसले बुलंद, अब नोएडा में सोसायटी के बाहर टहल रहे डॉक्टर से लूटी चेन

Fri, 24 May 2024 02:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 May 2024 02:42 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-50 स्थित महागुन मेस्ट्रो सोसाइटी के बाहर बुधवार रात को खाना खाकर टहलने निकले डाॅ. आशीष जैन की चेन बाइक सवार बदमाशों ने झपट ली। शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Noida Crime News Miscreants snatched doctor's chain in Sector 50
Delhi-NCR Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राह चलते लोगों से छीना-झपटी आम बात हो गई है। एक दो दिन में आपको कहीं न कहीं से सुनने में मिलता रहता है कि बदमाश बाइक या स्कूटी पर किसी से भी छीना-झपटी करके फरार हो गए। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-50 से सामने आया है। यहां महागुन मेस्ट्रो सोसाइटी के बाहर रात को खाना खाकर टहलने निकले डॉ. आशीष जैन की चेन झपटकर कुछ बदमाश फरार हो गए। शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुजेट की मदद से आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन


डॉ. जैन ने बताया कि वह परिवार के साथ महागुन मेस्ट्रो सोसाइटी में रहते हैं। बुधवार की रात को 10.30 बजे खाना खाने के बाद सोसायटी के पास घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। उन्होंने बाइक का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश काफी दूर चले गए थे। वह बाइक नंबर नहीं देख पाए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

16 मई 2024 : अधिवक्ता की पत्नी के गले पर चाकू लगाकर सोने की चेन लूटी
गाजियाबाद के वैशाली चौकी क्षेत्र के सेक्टर 1 और 2 की पुलिया पर बदमाश ने दोपहर 2:15 बजे करीब अधिवक्ता की पत्नी के गले पर चाकू लगाकर सोने की चेन लूट ली। वह घर का नल ठीक कराने के लिए प्लंबर के पास गई थी। सूचना पर कौशांबी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाश की तलाश की। शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैशाली सेक्टर एक में शिवा अपार्टमेंट में सरिता सिंह अपने अधिवक्ता पति दलीप सिंह और बेटी के साथ रहती हैं। बुधवार दोपहर दो बजे वह सेक्टर 1 और 2 की पुलिया पर प्लंबर से घर का नल ठीक कराने गई थी। वहां से लौटते हुए वह पुलिया के पास पहुंची थीं तो ऑटो स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर सोने की चेन लूट ली।

1 मई 2024 : बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहीं महिला से चेन लूटी
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में जीएच-7 सोसायटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने पंचशील वैलिंगटन की रहने वाली प्रियंका अग्रवाल से चेन लूट ली। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। प्रियंका अग्रवाल का कहना है कि उस समय वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह जीएच-7 सोसायटी के बाहर पहुंची तो पीछे बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इतने वह कुछ समझ पाती बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भाग गए। उन्होंने चेहरा भी नहीं ढका हुआ था और उनकी बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 

11 अप्रैल 2024 : बाइक सवारों ने महिला से लूटी सोने की चेन
11 अप्रैल को बदमाश नोएडा के सेक्टर 50 के पास एक महिला के गले से सोने के चेन लूटकर फरार हो गए थे। लूट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता के भाई आशीष जैन ने बताया कि बहन गरिमा जैन रात को सेवर-50 के एफ- ब्लॉक के पास पति के साथ खड़ी थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन लूट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

2अप्रैल 2024: बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली
वहीं, मधुबन बापूधाम के स्वर्णजयंतीपुरम की रहने वाली शिक्षिक मंजरी सक्सेना से 22 अप्रैल को बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उस समय वह ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 

24 अप्रैल 2024: गाजियाबाद में बदमाशों ने शिक्षिका से चेन और छात्र से लूटा मोबाइल
गाजियाबाद के विजयनगर में 24 अप्रैल को बाइक सवार बदमाशों ने छात्र प्रशांत चौधरी से मोबाइल छीन लिया तो वहीं मधुबन बापूधाम क्षेत्र में 22 अप्रैल को शिक्षिका मंजरी सक्सेना से चेन लूट ली। विजयनगर के राहुल विहार के रहने वाले प्रशांत चौधरी ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब पांच बजे कोचिंग से घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। आगे जाकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया।

विज्ञापन

एनसीआर के गाजियाबाद की पिछले वर्ष की घटनाएं भी बहुत कुछ कह रहीं

  • 30 अक्तूबर, 2023 - लिंक रोड क्षेत्र में सूर्यनगर और बृजविहार चौकी के बीच दूध लेकर जा रहीं निर्मल से बाइक सवारों कुंडल लूटे।
  • 28 अक्तूबर, 2023 - वेव सिटी क्षेत्र के डासना में हाईवे पर ऑटो सवार हापुड़ निवासी शहजाद से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा।
  • 26 अक्तूबर, 2023- लोनी में प्राथमिक विद्यालय से घर लौटते समय शिक्षिका से दिनदहाड़े लुटेरों ने कार लूटी।
  • 23 अक्तूबर, 2023 - मेरठ रोड पर दुहाई के पास ऑटो सवार युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा।
  • 21 अक्तूबर, 2023 - कविनगर थाना क्षेत्र के हापुड़ चुंगी के पास छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
  • 13 सितंबर, 2023 - शास्त्रीनगर में बेटे को स्कूल बस से लेने गई महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी।
  • 01 सितंबर, 2023 - नेहरूनगर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी। इसमें स्कूटी पर सवार दो युवती गिरकर घायल हो गईं।
  • 29 अगस्त, 2023- मधुबन बापूधाम की फ्रेंड्स कॉलोनी में परिवार के साथ बाजार जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed