{"_id":"5e84dcf28ebc3e76a112bab1","slug":"noida-cmo-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः डीएम के बाद अब सीएमओ पर गिरी गाज, हटाए गए भार्गव, एपी चतुर्वेदी को प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः डीएम के बाद अब सीएमओ पर गिरी गाज, हटाए गए भार्गव, एपी चतुर्वेदी को प्रभार
Thu, 02 Apr 2020 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
डॉ. अनुराग भार्गव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या व वहां की स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद बुधवार देर रात वहां के सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव को पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री के आदेश पर वहां के डीएम को हटा दिया गया था। नोएडा का नया सीएमओ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय में तैनात राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी को बनाया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक स्तर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भार्गव को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा व नोएडा नरेंद्र भूषण के साथ संबद्ध किया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार देर रात यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 10 नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है।