{"_id":"653861c8211cfbd72c02a977","slug":"noida-chaos-by-tying-a-cloth-on-the-number-plate-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : नंबर प्लेट पर कपड़ा बांधकर हुड़दंग, रील बनाने के लिए एक स्कूटी पर सवार थे पांच युवक, पुलिस तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : नंबर प्लेट पर कपड़ा बांधकर हुड़दंग, रील बनाने के लिए एक स्कूटी पर सवार थे पांच युवक, पुलिस तलाश में
Wed, 25 Oct 2023 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Oct 2023 06:01 AM IST
सार
ताजा मामला सोमवार रात का सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य सड़क का है। यहां एक स्कूटी पर सवार पांच युवकों ने रील बनाने के चक्कर में जमकर हुड़दंग मचाया और स्टंट किया। आरोपियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन
बदमाशी...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की सड़कों पर आए दिन रील बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सोमवार रात का सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य सड़क का है। यहां एक स्कूटी पर सवार पांच युवकों ने रील बनाने के चक्कर में जमकर हुड़दंग मचाया और स्टंट किया। आरोपियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रात को एक स्कूटी पर सवार पांच युवकों ने रील बनाते हुए तेज रफ्तार से स्कूटी दौड़ाते हुए कई वाहनों को ओवरटेक किया। एक कार सवार ने घटना पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। इसके बाद यह तेजी से वायरल हुआ। थाना पुलिस और यातायात पुलिस सेक्टर-62 से सेक्टर-71 के बीच मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी में इस तरह के स्टंट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी की मदद से खतरनाक स्टंट करने वालों की पहचान करने का प्रयास जारी है। जल्द ही यातायात नियम के तहत इन्हें दंडित कराने के साथ एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन