फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Noida businessman Gaurav Chandel murder case still unsolved after 48 hours

नोएडा व्यापारी हत्याकांड: 48 घंटे बीते, सीसीटीवी, सर्विलांस और पूछताछ के बावजूद पुलिस के हाथ खाली

Thu, 09 Jan 2020 01:07 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा 
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा  Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Noida businessman Gaurav Chandel murder case still unsolved after 48 hours
मृतक गौरव चंदेल का परिवार - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के व्यापारी गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या के मामले में अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फेज-3 पुलिस बदमाशों का सुराग पाने में असफल रही। जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले में 48 घंटों के भीतर बदमाशों का सुराग लगाते हुए कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, मामले में गौरव की पत्नी प्रीति व परिवार के लोगों का कहना है कि अगर बदमाशों को जल्द पकड़ा नहीं गया तो वह प्रदर्शन करने पर उतारू हो जाएंगे। पूरी सोसायटी गौरव को इंसाफ दिलाने के लिए एकत्रित हो जाएगी। फेज-3 थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को घटनास्थल से .32 बोर की पिस्टल का खोखा बरामद मिला है। इसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में अब लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर कई घंटे पड़ताल की और सीसीटीवी खंगाले। वहीं, पुलिस ने लोगों के दफ्तर से घर लौटने के समय यानी शाम छह बजे से दस बजे तक गश्त और हूटर अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच से पुष्टि हुई है कि गौरव चंदेल की हत्या लूट का विरोध करने पर हुई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस कई कोणों से काम कर रही है। ग्रेनो वेस्ट में कौन-कौन गिरोह वारदात कर सकते हैं। उन पर पुलिस काम कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए पर्थला चौक से किसान चौक व इसके आगे भी सीसीटीवी खंगाले। इसके अलावा गौड़ सिटी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed