फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: BPO worker boy and girl die in road accident

Noida : सड़क दुर्घटना में बीपीओ कर्मी युवक-युवती की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी थी टक्कर

Sun, 18 Feb 2024 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:45 AM IST
सार

दोनों की शिनाख्त दिल्ली निवासी आशीष सिसौदिया (32) और गौड़ सिटी-2 निवासी धैर्यलक्ष्मी जोशी (28) के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

विज्ञापन
Noida: BPO worker boy and girl die in road accident
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्थला के हिंडन पुल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीपीओ कर्मी युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त दिल्ली निवासी आशीष सिसौदिया (32) और गौड़ सिटी-2 निवासी धैर्यलक्ष्मी जोशी (28) के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है। 

विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित बीपीओ कंपनी आईएनरजाइजर में आशीष धैर्यलक्ष्मी एक्जीक्यूटिव थे। शुक्रवार आधी रात को कंपनी में शिफ्ट खत्म होने के बाद दोनों बाइक से गौड़ सिटी-2 जा रहे थे। दोनों जब पर्थला फ्लाईओवर के आगे हिंडन पुल के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। दोनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लग गई। 
विज्ञापन


दोनों को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही कोतवाली फेज थ्री पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। हादसे की सूचना के बाद दोनों के घरों में मातम छा गया। वहीं दफ्तर में भी गमगीन माहौल था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी ने बताया कि मामले में फरार वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पहनते तो बच सकती थी जान 
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। फिलहाल दोनों के हेलमेट नहीं पहनने की आशंका जताई जा रही है। अगर दोनों बीपीओकर्मी हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। दरअसल दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थीं। हादसे में घायल दोनों के ज्यादा खून बहने से जान चली गई। हादसे के दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 


मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग 
आधी रात को हुए हादसे के बाद राहगीर रुककर वीडियो बनाने लगे। पुलिसकर्मी के मौक पर पहुंचने के बाद भी कई लोग वीडियो बनाते दिखाई दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन के चार मूर्ति की तरफ जाने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने पर्थला से लेकर चार मूर्ति, एकमूर्ति तक का सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed