फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida authority to adopt indore model for vendor zone

नोएडाः इंदौर मॉडल की तर्ज पर वेंडर जोन बनाएगा प्राधिकरण, जानिए क्या है ये

Wed, 29 Jan 2020 01:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Noida authority to adopt indore model for vendor zone
वेंडर जोन इंदौर मॉडल - फोटो : अमर उजाला

नोएडा प्राधिकरण अब इंदौर मॉडल की तर्ज पर वेंडर जोन बनाएगा। इसका मकसद व्यवस्था बहाली के अलावा साफ-सफाई रखना होगा। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में वेंडर जोन के लोकेशन का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इसमें आवेदकों को ड्रॉ के माध्यम से वेंडर लोकेशन का आवंटन किया गया है। कहीं-कहीं रेहड़ी पटरी वाले वेंडर जोन में बैठने शुरू हो चुके हैं। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर इसे व्यवस्थित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंदौर कें वेंडर जोन में रेहड़ी पटरी वालों को क्रम से जगह दी गई है। उनके लिए सफेद लाइन खींची गई है। साथ ही, प्रत्येक रेहड़ी पटरी वाला अपनी दुकान के सामने सूखे और गीले कचरे के लिए कूड़ेदान रखे हुए है। कुछ इसी तरह की व्यवस्था नोएडा में भी करने की कवायद होगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फरवरी तक का समय देने की मांग
पथ विक्रेताओं की एसोसिएशन ने प्राधिकरण से अपील की है कि आर्थिक तंगी वाले पथ विक्रेताओं को छह माह के बदले तीन माह का एडवांस किराया देने की छूट दी जाए। साथ ही, उन्हें 10 फरवरी तक का समय दिया जाए, ताकि वह पैसे की व्यवस्था कर सकें। इस बाबत प्राधिकरण की ओर से अभी निर्णय लिया जाना बाकी है।


सेक्टर-76 में वेंडिंग जोन शुरू
प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-76 में वेंडिंग जोन की शुरुआत की गई है। अब यहां लोकेशन का आवंटन पा चुके रेहड़ी पटरी वाले बैठने लगे हैं। हालांकि, दुकानें अभी व्यवस्थित तरीके से नहीं लगी हुई हैं। वहीं साफ-सफाई का भी अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed