फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida authority file pf and fine of contract workers

संविदाकर्मियों के पीएफ के साथ जुर्माना भी भरेगा प्राधिकरण

Wed, 17 May 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 17 May 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
noida authority file pf and fine of contract workers
noteban

नोएडा प्राधिकरण ने यह कबूल कर लिया है कि संविदा कर्मियों को भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान नहीं किया गया है। प्राधिकरण इसको जमा करेगा। ठेकेदार से यदि वसूली करनी हुई तो उससे भी की जाएगी। बुधवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के समन पर प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक मनमोहन मिश्रा सेक्टर-24 स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में पेश हुए। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त का कहना है कि वित्त नियंत्रक ने यह सभी बातें सुनवाई में कबूल की हैं। आयुक्त ने कहा कि संविदाकर्मियों के करोड़ों के पीएफ के साथ जुर्माना भी  प्राधिकरण भरेगा।

विज्ञापन


सुबह करीब 11.30 बजे से सुनवाई शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक चली। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त नरेंद्र सिंह ने बताया कि वित्त नियंत्रक मनमोहन मिश्रा ने काफी बैलेंस शीट और रिकॉर्ड दिए हैं। संविदा के करीब 4600 कर्मचारी हैं, जिनका पीएफ प्राधिकरण को देना है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि प्राधिकरण ने एक माह के करीब 33 लाख के डिमांड ड्राफ्ट के अलावा पीएफ विभाग में संविदा कर्मियों की कोई राशि जमा नहीं की है।
विज्ञापन


वित्त नियंत्रक ने कहा है कि पीएफ जमा न होने के लिए प्राधिकरण जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि संभवत 2010-11 से पीएफ की राशि प्राधिकरण से ली जाएगी। हालांकि जानकारी के मुताबिक संविदा कर्मचारी 1980 से कार्यरत हैं। यही वजह है कि बचा हुआ फाइनेंस रिकार्ड भी प्राधिकरण से मांगा गया है। वित्त नियंत्रक का कहना है कि जून अंत तक प्राधिकरण सारी जानकारी पीएफ विभाग को उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूपी के प्रमुख सचिव ने भी सभी विभागों को दिशानिर्देश दिए हैं कि संविदा कर्मियों को भी पीएफ की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ईएसआई की सुविधा भी इन कर्मचारियों को मिलेगी। वहीं इस मामले में मनमोहन मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना था कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed