फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida also goes to supreme court on supertech dispute

प्राधिकरण ने भी दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Fri, 02 May 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 May 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
noida also goes to supreme court on supertech dispute

बायर्स और सुपरटेक के बाद अब नोएडा प्राधिकरण ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन


बिल्डर और प्राधिकरण की तरफ से दायर याचिका कीसुनवाई की अगली तारीख नहीं तय हुई है, मगर पांच मई को एपेक्स और सियान टावर के बायर्स की तरफ से दायर हुई याचिका पर सुनवाई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी तारीख पर इससे जुड़े सभी पक्षों की सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में दायर प्राधिकरण की याचिका में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की अपील की गई है। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारी कोर्ट का मामला बताकर इस पर कुछ बोलना नहीं चाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के निवासियों की याचिका पर 11 अप्रैल 2014 को हाईकोर्ट ने सेक्टर 93ए स्थित एपेक्स और सियान टावर को गिराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर जवाब दाखिल करने के लिए तीन माह का वक्त दिया है।


एक की सुविधाओं की जमीन पर दो हाउसिंग टावर खड़े करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। खरीदारों ने इसको लेकर बिल्डर के खिलाफ हंगामा किया था। बाद में दबाव पड़ने पर बिल्डर ने खरीदारों से लिखित में समझौता किया था। जिसमें तीन विकल्प दिए गए।

खरीदार चाहें तो कोर्ट के आदेश के मुताबिक 14 फीसदी ब्याज सहित पैसा वापस ले सकते हैं। दूसरा है कि बिल्डर के किसी दूसरे प्रोजेक्ट में फ्लैट और तीसरा विकल्प दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार किया जाएगा। तीनों में से एक विकल्प चुनने के लिए पहले बिल्डर ने 30 अप्रैल तक का समय दिया था लेकिन खरीदारों ने जब कम समय बताया तो 30 मई तक का समय बिल्डर ने बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed