फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida airport will be Equipped with state of the art facilities, paper and contact less airport 

नोएडा एयरपोर्ट : एप से बुक होगा टिकट, क्यूआर कोड से प्रवेश 

Thu, 08 Oct 2020 07:43 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 08 Oct 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
noida airport will be Equipped with state of the art facilities, paper and contact less airport 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
नोएडा एयरपोर्ट न सिर्फ देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह पेपर व कांटेक्ट लेस होगा। यह पूर्णतया डिजिटल सिस्टम से काम करेगा। देश में यह पहला एयरपोर्ट होगा जिसके एक ही टर्मिनल से प्रवेश और निकासी होगी। 
विज्ञापन


यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि टिकट बुक करने से लेकर सफर पूरा करने तक सब कुछ मोबाइल से होगा। इसका एप होगा जिससे यात्री टिकट बुक कर सकेंगे। भुगतान भी इसी एप होगा। उस पर क्यूआर कोड होगा, प्रवेश गेट पर दिखाते ही वह स्कैन हो जाएगा और गेट खुल जाएगा। सफर के दौरान भी टिकट की जरूरत नहीं होगी। प्लेन के बारे में पूरी जानकारी भी ऐप से मिलेगी। किसी भी जगह पेपर का उपयोग नहीं होगा और न ही प्रवेश या निकासी के समय किसी कर्मचारी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


इस एयरपोर्ट पर एक ही टर्मिनल से प्रवेश व निकासी की सुविधा होगी। ऐसा भारत का यह पहला एयरपोर्ट होगा। अभी तक जितने भी एयरपोर्ट बने हैं उसके एक टर्मिनल से निकासी और दूसरे से प्रवेश मिलता है। इससे यात्रियों की भागदौड़ बहुत कम हो जाएगी। उनके समय की बचत होगी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी एक टर्मिनल से प्रवेश और दूसरे टर्मिनल से निकासी है। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने भी कहा कि यह देश का मॉडल एयरपोर्ट बनेगा, जो पूर्णतया डिजिटल तकनीक पर आधारित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण मुक्त होगा निर्माण कार्य
सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण करते समय अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रदूषण की समस्या नहीं होगी। इसके निर्माण में ऐसे मेटल उपयोग होंगे, जिससे कार्बन का उत्सर्जन नहीं होगा और यह पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed