{"_id":"69110b4c9a9ba4f8b3075733","slug":"noida-a-vehicle-overturned-after-hitting-a-railing-two-people-died-after-falling-off-a-bridge-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकराकर पलटा, पुल से नीचे गिरकर दो लोगों की मौत; हादसे में 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकराकर पलटा, पुल से नीचे गिरकर दो लोगों की मौत; हादसे में 16 घायल
Mon, 10 Nov 2025 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन पुल व फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ब्रिज रोड पर रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकराकर पलट गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर पुल से नीचे गिर गए। हादसे में रंजीत और वासुदेव की मौत हो गई। 16 घायल हैं। सभी हिंडन में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे।
हादसे में 16 घायल
हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ब्रिज रोड पर रविवार शाम श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकरा गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर 20 फीट नीचे गिर गए। कई लोग पिकअप के नीचे दब गए। दुर्घटना में रंजीत (55) और वासुदेव (42) की मौत हो गई। 16 अन्य लोग घायल हैं, चार के हाथ-पैर टूट गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी सभी लोग हिंडन में काली मां की मूर्ति विसर्जित कर घर लौट रहे थे। रविवार शाम पिकअप बिसरख पुल पार करके एफएनजी एक्सप्रेसवे की तरफ आ रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से विपरीत दिशा में वाहन आ गया। इससे पिकअप बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। एसीपी टि्वंकल जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।