फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: A dispute over the money for the wedding procession led to the murder of a teenager

Noida: शादी के दौरान बरात घर में न्योछावर के पैसे के लिए विवाद, चाकू से वारकर किशोर की हत्या; पांच गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2026 06:57 AM IST
सार

मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में  लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
 

विज्ञापन
Noida: A dispute over the money for the wedding procession led to the murder of a teenager
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंडपुरा के बरात घर में बृहस्पतिवार देर रात शादी के दौरान न्योछावर के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में  लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-11 निवासी लक्की बाथम का बेटा श्याम (17) छोटे भाई के साथ बृहस्पतिवार को झुंडपुरा में एक बरात में गए थे। दोनों भाइयों के साथ सेक्टर-11 के ही दो किशोर समेत आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज भी गए थे। शादी में  चढ़त के दौरान न्योछावर के पैसे सभी ने लूटे। 
विज्ञापन


श्याम और उसके भाई का एक किशोर से लूटे पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। किशोर ने दोनों भाइयों पर अधिक पैसे लेने का आरोप लगाया था। किशोर ने आसिफ, तौसीफ, सुदामा, सरफराज समेत अन्य के साथ जब इसका विरोध किया तो श्याम और आसिफ में हाथापाई हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ ने गुस्से में श्याम पर चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया। आनन-फानन में श्याम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर आसिफ उर्फ अत्थी, रौनक, तौसीफ, सुदामा, सरफराज समेत दो नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुदामा, रौनक, आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ और सरफराज बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से  1770 रुपये बरामद किए गए हैं। 


शादियों में न्योछावर के पैसे लूटने जाते थे आरोपी : पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी आसपास की शादियों में न्योछावर के पैसे लूटने जाते हैं। वहीं इस घटना के बाद सभी आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। ट्रेन की टिकट लेने की तैयारी भी कर चुके थे, लकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। घटना के बाद शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed