फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NOC denied for RML's new specialty block

Delhi NCR News: आरएमएल के नए स्पेशलिटी ब्लॉक को एनओसी से इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
- पार्किंग कमी और परियोजना विसंगतियों पर डीयूएसी सख्त
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली अर्बन आर्ट्स कमीशन(डुआक) ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक को कंप्लीशन एनओसी देने से इनकार कर दिया है। आयोग ने इसके पीछे पार्किंग की कमी और परियोजना में पाई गई विसंगतियों को प्रमुख कारण बताया है। कमीशन के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों, मरीजों और अन्य आगंतुकों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। पहले मल्टी-लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) की योजना को मंजूरी दी गई थी, लेकिन वर्तमान प्रस्ताव में इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया।

डीयूएसी ने यह भी कहा कि जमा किए गए दस्तावेज अधूरे हैं और उनमें कई तकनीकी खामियां हैं। आर्किटेक्ट को निर्देश दिया गया है कि वह सभी जरूरी जानकारी और स्पष्टीकरण के साथ प्रस्ताव को दोबारा पेश करे। बताया गया कि इस परियोजना को पहली बार सितंबर 2015 में मंजूरी मिली थी, जबकि 2021 में संशोधित योजना को शर्तों के साथ स्वीकृति दी गई थी। नए ब्लॉक में तीन बेसमेंट और ग्राउंड के ऊपर 11 मंजिलें हैं, लेकिन पार्किंग व्यवस्था को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed