फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nobody is scared decision on Amethi and Raebareli candidates in next 24 to 30 hours said jairam ramesh

'कोई डरा हुआ नहीं': जयराम रमेश बोले- अगले 24 से 30 घंटे में अमेठी-रायबरेली में होगा उम्मीदवार के नाम का एलान

Wed, 01 May 2024 05:11 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 May 2024 05:11 PM IST
सार

प्रेस वार्ता में जब उनसे नामों के एलान में देरी के पीछे किसी डर के बारे में पूछा गया तो जयराम रमेश ने कहा कि अभी कोई देर नहीं हुई है। भाजपा ने भी अभी तक रायबरेली से उम्मीदवार का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
Nobody is scared decision on Amethi and Raebareli candidates in next 24 to 30 hours said jairam ramesh
अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस कर सकती है उम्मीदवार का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां जोरों पर है। लेकिन अभी भी सभी की नजर अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा पर टिकी है। माना जा रहा है कि अगले 24-30 घंटे में इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कांग्रेस पार्टी कर सकती है। अमेठी में तो अचानक कांग्रेस कैंप में हलचल तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी डरा हुआ नहीं है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार दे दिया है। अगले कुछ घंटों में मल्लिकार्जुन खड़गे नाम पर फैसला लेंगे और एलान भी कर देंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

'कोई डरा हुआ नहीं है'
प्रेस वार्ता में जब उनसे नामों के एलान में देरी के पीछे किसी डर के बारे में पूछा गया तो जयराम रमेश ने कहा कि अभी देर नहीं हुई है। भाजपा ने भी अभी तक रायबरेली से उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। स्मृति ईरानी अमेठी से मौजूदा सांसद हैं। कोई डर हुआ नहीं है। पार्टी में उम्मीदवारी को लेकर विचार चल रहा है। तीन मई तक कोई देरी नहीं हुई है। 

राहुल नहीं तो किशोरी लाल अमेठी से लड़ सकते हैं चुनाव
सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा अमेठी पहुंच गए हैं। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने की स्थिति में किशोरी लाल शर्मा भी इस सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

रायबरेली से भी लड़ सकते हैं राहुल
भाजपा की तरफ से अमेठी से पिछली बार की विजेता सांसद स्मृति ईरानी इस बार भी मैदान में हैं और राहुल गांधी पर जोरदार हमले भी कर रही हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed