फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No worked in health centres

ठप रहा स्वास्थ्य केंद्रों में कामकाज

Thu, 24 Apr 2014 06:30 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Apr 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
No worked in health centres

स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय बदले जाने का मामला नहीं सुलझा है। बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी का समय दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियाें ने बताया कि समय में बदलाव को लेकर एक पत्र दिल्ली स्थित निर्माण भवन में डॉ. अनुराधा गुप्ता कार्यालय में दिया गया है। इसमें मांग की गई है कि रात में ओपीडी चलाने के लिए पुरुष स्टाफ को रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, कुछ केंद्रों पर स्टाफ भेजा गया, लेकिन केंद्रों पर ताला लगा होने के कारण अतिरिक्त स्टाफ को केंद्रों के बाहर बैठना पड़ा।

एफआरयू-एक और दो से कुछ स्टाफ भेजा गया था, जिसके बाद प्रतापगढ़, सुभाष कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, एसी नगर स्थित केंद्रों को aखोल दिया गया, लेकिन कुछ केंद्रों पर ताला जड़ा था। इनकी चाबी स्थानीय अधिकारियों के पास नहीं थी।

इस कारण ओल्ड फरीदाबाद, पल्ला, मुजेसर, नंगला, मेवला महाराजपुर, एसजीएम नगर, भारत कॉलोनी, शिवदुर्गा विहार, सारन, हरि विहार, सेहतपुर, संजय कॉलोनी और भीम बस्ती के केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित रहीं।


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जो केंद्र खुल गए हैं, वहां सेवाएं दी जा रही हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। जो डॉक्टर एवं स्टाफ हड़ताल पर है, उन सभी को एसएमएस कर चाबियां लौटाने को कहा गया है। इसके लिए शुक्रवार सुबह तक का समय दिया गया है। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed