{"_id":"57c8f0d1a9d13e9e4e7e3829976b5ab9","slug":"no-water-supply-from-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से बिना पानी के हैं यहां के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से बिना पानी के हैं यहां के लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 23 Feb 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से गुड़गांव के बड़े हिस्से में पानी के लिए हाहाकार मचा है। यह समस्या बसई गांच के ट्रीटमेंट प्लांट से सप्लाई हो रहे पानी की पाइपलाइन पिछले कई दिनों से लीक होने की वजह से है।
विज्ञापन
शनिवार को हुडा अधिकारियों ने बिना पूर्व सूचना के इसे दुरुस्त करना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह 10 से बाधित रही पानी की सप्लाई रविवार देर शाम 4:30 बजे तक भी शुरू नहीं पाई।
विज्ञापन
हुडा के एक्सईएन (वाटर सप्लाई) करतार सिंह ने कहा कि काम तेजी से किया जा रहा है। थोड़ा विलंब हो रहा है। दोबारा समस्या न हो, इसलिए पूरी गंभीरता बरती जा रही है। देर शाम तक पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पटेल नगर में गंदे पानी की सप्लाई
पटेल नगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की। पर, कोई हल नहीं निकला। यहां रहने वाले हिम्मत सिंह सोनी, जगबीर सिंह ने बताया कि निगम ठेकेदार के कर्मियों ने गली नंबर 12 के नुक्कड़ पर गढ्ढा खोदा था। ताकि, पानी लीकेज ठीक किया जा सके। लीकेज ठीक नहीं हुआ तो वे गड्ढे को बंद कर चले गए। इसके चलते पिछले पांच दिनों से पीने के पानी में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है।