फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no train for mewat in new rail budget

मेवात में नहीं चली गौड़ा की रेलगाड़ी

Tue, 08 Jul 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 08 Jul 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
no train for mewat in new rail budget

मेवात में रेल का इंतजार इस बार भी अधूरा रह गया। मेवात वासियों की उम्मीदें इस बार भी पूरी नहीं हो पाई।

विज्ञापन


पूरे बजट में मेवात रेल का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया। यहां तक कि सर्वे लाइन की सूची भी में मेवात कहीं नहीं है। इससे साफ है कि मेवातवासियों को रेल के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

दशकों से मेवात के लोग क्षेत्र में रेल का इंतजार कर रहे हैं। यहां के लोगों ने सैकड़ों बार दिल्ली-अलवर वाया मेवात रेल की मांग उठा चुके हैं।

माना जाता है कि यहां रेल पहुंचाकर मेवात वासियों को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जा सकते हैं। यही कारण है कि दशकों से यहां रेल के नाम पर राजनीति हो रही है।
विज्ञापन


हर चुनाव में उम्मीदवार अपने एजेंडे में रेल लाने का मुद्दा प्रमुखता से रखता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगा कांग्रेस छोड़ भाजपा में पहुंचे राव इंद्रजीत ने मेवातवासियों को फिर रेल का सपना दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिक्रिया...
मेरा मानना है कि यह रेल बजट कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित था। भाजपा को बजट पेश करना था। इस बजट को तकनीकी रूप से पूरी तरह भाजपा का नहीं कह सकते। कांग्रेस की कारगुजारियों का परिणाम भुगत रहे रेलवे की दशा सुधारने का विजन भाजपा ने इस बजट के माध्यम से पेश किया है। सही मायने में अगला बजट भाजपा का होगा, जिसमें निसंदेह मेवात ही नहीं पूरे दक्षिण हरियाणा और अहीरवाल के लिए सौगातें होंगी।
खुर्शीद राजाका, अध्यक्ष, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा

मेवात में रेल की घोषणा राव इंद्रजीत के प्रयासों पिछले बजट में ही हो गई थी। सही मायने में प्रदेश सरकार मेवात की अनदेखी कर रही है। नियम के अनुसार सरकार को जो खर्च से संबंधित पत्र रेलवे बोर्ड को सौंपना था, वह नहीं सौंपा गया है। मेवात में रेल नहीं चलने की सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस है।

जाहिद हुसैन बाई, भाजपा नेता, मेवात

इंद्रजीत ने वोट बटोरने के लिए लोगों को धोखा दिया। भाजपा नेता पीछा छुड़ाने के लिए कांग्रेस और प्रदेश सरकार को दोषी बता रहे हैं। सही मायने में यह सरकार मेवात के साथ पूरे हरियाणा विरोधी है। मेवात के लोगों को धोखा दिया गया है।
आजाद मोहम्म्द, पूर्व डिप्टी स्पीकर विधानसभा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, मेवात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed