फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no toll plaza on expressway

जानलेवा साबित होने जा रहा है एक्सप्रेस वे पर ये फैसला!

Thu, 06 Feb 2014 01:53 PM IST
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 06 Feb 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
no toll plaza on expressway

लगभ्ाग 18 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के दोनों टोल प्लाजा के हटने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


इसके लिए सरकार, एनएचआईए और दूसरे संगठनों के बीच कोर्ट में समझौता वार्ता चल रही है। ऐसे में एक्सप्रेसवे के दोनों टोल प्लाजा के हटने से वाहन दुर्घटना में खतरा भी बढ़ गया है। अभी चार दिन में औसतन एक आदमी की यहां हादसे में मौत हो रही है।

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर टोल हटाने को लेकर शुक्रवार को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई है। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद एक्सप्रेसवे के दोनों टोल हटाने को लेकर फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद एक्सप्रेसवे पर जो स्थितियां पैदा होने वाली हैं उससे सबसे अधिक खतरा हादसे बढ़ने का ही है। पिछले साल दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर 201 वाहन दुर्घटनाएं हुईं थीं जिनमें 91 लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दुर्घटनाओं में 176 लोग घायल हुए थे। अभी 18 किलोमीटर के फासले पर बनी दोनों टोल एक्सप्रेसवे पर स्पीड ब्रेकर का काम करते हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर का कोई और जरिया नहीं है। इसके हटने के बाद दिल्ली-जयपुर के मार्ग पर सरपट भागने के चक्कर में ही दुर्घटनाएं बढ़ेंगी।

हादसे बढ़ने के कारण
एक्सप्रेसवे पर आने के बाद गाड़ियों की स्पीड लोग बढ़ा देते हैं। सिरहौल टोल और खेड़कीदौला पर टोल बने हुए हैं। यहां तक पहुंचने से एक-दो किलोमीटर पहले ही छोटे-छोटे स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं। यह स्पीड ब्रेकर टोल प्लाजा चलाने वाली डीएससी कंपनी ने अपनी सुविधा के लिए बनाए हैं। कंपनी के हटने के बाद स्पीड ब्रेकर भी खत्म कर दिया जाएगा।


तेज गति के वाहन रोकने के नही हैं इतंजाम
गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस के पास तेज गति से चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए चार इंटरसेप्टर हैं मगर वह एक्सप्रेस वे पर नजर नहीं आते हैं। कारण यह है कि एक्सप्रेस वे पर तेज गति से निकलने वाले वाहनों को रोकना संभव ही नहीं हो पाता है।

एक्सप्रेसवे की गति सीमा
: छोटे वाहनों की गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा
: बड़े वाहनों की गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed