{"_id":"ebc90fe52ef1704c102813f59f1d7b16","slug":"no-reservation-without-full-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर ऐसा नहीं किया तो कैंसिल हो जाएगा रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ऐसा नहीं किया तो कैंसिल हो जाएगा रिजर्वेशन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे आरक्षण के लिए अब आपको फार्म में अपने घर का पूरा पता लिखना होगा। आधे-अधूरे पते पर फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए रेलवे प्रशासन ने सभी आरक्षण केंद्रों पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:महिला बोगी में क्या कर रहे थे ये 12 पुरुष?
रेलवे प्रशासन ने आकस्मिक दुर्घटना के दौरान होने वाले हताहत यात्रियों के परिजनों तक पहुंचने के लिए यह कदम उठाया है।
रेलवे के मुताबिक कई बार यात्री आधे-अधूरे फार्म भर कर आरक्षण कराने की कोशिश करते हैं। आवेदक के स्थान पर लोग सिर्फ कालोनी या जिले का नाम भरकर आरक्षण करा लेते थे।
यह भी पढ़ें:वह हर रविवार घर आता था लेकिन इस बार...
विज्ञापन
ऐसे में दुर्घटना होने पर घायल यात्रियों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाती है।
इस कारण विभाग परिजनों को सूचना देने या उनकी सही पहचान नहीं कर पाता है। ऐसे में विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को मिलने वाली सहायता के वितरण में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन