{"_id":"69416c443bb078648203256e","slug":"no-queues-no-cash-hassles-now-pay-traffic-challans-using-upi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-116435-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: न कतार, न नकद की समस्या, अब यूपीआई से करें ट्रैफिक चालान का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: न कतार, न नकद की समस्या, अब यूपीआई से करें ट्रैफिक चालान का भुगतान
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व एसबीआई बैंक के बीच हुआ समझौता, जल्द शुरू होगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों के लिए ट्रैफिक चालान के भुगतान को लेकर राहत भरी खबर है। अब राजधानी में वाहन चालकों को चालान जमा कराने को न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा और न ही नकद भुगतान की समस्या होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एक करार किया है। इसके तहत अब ट्रैफिक चालान का भुगतान यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये किया जाएगा। यह सुविधा जल्द ही सभी यूपीआई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि पेमेंट प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इससे नागरिकों की सुविधा बढ़ेगी और डिजिटल गवर्नेंस को भी मजबूती मिलेगी। इस पहल से कैशलेस ट्रांजेक्शन, पारदर्शिता और कुशल ट्रैफिक प्रवर्तन को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक इससे दैनिक चालान पेमेंट की संख्या बढ़ने और पेमेंट के फिजिकल तरीकों पर लोगों को निर्भर रहना पड़ता है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए इस करार पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा (ट्रैफिक मुख्यालय) ने हस्ताक्षर किए। आवश्यक दस्तावेज़ीकरण और प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं के पूरा होने पर, बीबीपीएस प्लेटफ़ॉर्म के साथ तकनीकी एकीकरण जल्द ही शुरू किया जाएगा।