{"_id":"2b4ccb26bd18d186e016c26128b25d41","slug":"no-pure-water-supply-in-faridabad-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 17 Sep 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से सेक्टर-8 के लोग पिछले आठ महीनें से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी लेकिन समस्या का निदान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों की मनमानी से परेशान होकर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य तिलकराज शर्मा ने बुधवार को गंदे पानी की बोतल लेकर निगम अधिकारियों से मिलने आए।
शर्मा ने बताया कि सेक्टर-8 में पिछले करीब 8 महीने से गंदे पानी की सप्लाई बदस्तूर जारी है। लेकिन अधिकारी समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस पानी की सप्लाई से क्षेत्र में जलजनित बीमारियां फैल रही है। इस समस्या को कमेटी की बैठक में भी उठा चुका हूं, बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का हल नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन करके नगर निगम का घेराव करेंगे।