फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no promotion for government employee of haryana even after cm khattar written order

सीएम के लिखित आदेश के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, अब तक भटक रहा ये कर्मचारी

Sat, 29 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
no promotion for government employee of haryana even after cm khattar written order
- फोटो : फाइल फोटो

राज्य सरकार बेशक भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करे पर हकीकत ठीक उलट है। मुख्यमंत्री के लिखित आदेश के बाद भी शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नगर निगम के दो कर्मचारियों धनराज सिंह व रतन लाल रोहिल्ला को पदोन्नति न देना इसका ताजा उदाहरण है।

विज्ञापन


विभाग ने इस मामले को पिछले 11 महीने  लटकाया हुआ है। न तो उनके आवेदन को निरस्त किया जा रहा है और न ही पदोन्नति दी जा रही है। म्युनिस्पिल कॉरपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव और निदेशक को एक शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


यूनियन ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सरकारी सेवा में ईमानदारी से काम करने वाले और भ्रष्ट तत्वों के विरोध में आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को निकाय विभाग के भ्रष्ट सिस्टम द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। यूनियन का यह भी कहना है कि इस मामले को लेकर लोकायुक्त से भी शिकायत करेंगे, जिससे दोषी लोगों को दंडित करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के महासचिव रमेश कुमार जागलान और  प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि निगम ने अपने दो कर्मचारियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव शहरी निकाय निदेशालय को 17 दिसंबर 2015 को भेजा था।


निदेशालय कर्मियों ने 10 महीने से अधिक समय तक मामले को लटकाए रखा। यूनियन का आरोप है कि निदेशालय के अधिकारी और कर्मचारी पदोन्नति के नाम पर अपनी जेब गरम करना चाहते हैं। यूनियन ने मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को पत्र लिखकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed