{"_id":"22fe30f46eb3b6dc0b7f9d131bc550f1","slug":"no-passengers-in-rapid-metro-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की पहली रैपिड मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की पहली रैपिड मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 11 Feb 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में देश की पहली प्राइवेट मेट्रो सेवा रैपिड मेट्रो में अभी भी सवारियों का टोटा है। फिलहाल सवारियों की संख्या 18 से 20 हजार रोजाना पर अटकी हुई है।
विज्ञापन
सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक भीड़ रहती है। पर, इसके बाद यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। शाम 5:00 बजे के बाद सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या सैकड़ों में होती है।
विज्ञापन
लेकिन सिकंदरपुर से रैपिड मेट्रो के स्टेशन पर आने वालों की संख्या नाममात्र की होती है।
हालांकि रैपिड मेट्रो की सेवा रात्रि 12:00 बजे तक जारी रहती है, पर इस अवधि में यात्रियों की संख्या काफी कम रहती है।
रैपिड मेट्रो की ओर से सवारियों को बढ़ाने का काफी प्रयास किया जा रहा है। रैपिड मेट्रो की प्रवक्ता का कहना है कि साइबर सिटी स्टेशन खुलने के बाद यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन