{"_id":"ec08fdf25c6b2e3ef2f348b7564dfd22","slug":"no-parking-in-dmrc-noida-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"DMRC: भी़ड़ बढ़ रही, सुविधाएं घट रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DMRC: भी़ड़ बढ़ रही, सुविधाएं घट रहीं
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Feb 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो में बढ़ रही भीड़ के आगे सुविधाएं कम पड़ती जा रही हैं। फिलहाल पार्किंग की समस्या परेशानी का सबब बनने लगी है।
विज्ञापन
करीब ढाई हजार की क्षमता वाली पार्किंग तीन हजार से ज्यादा वाहनों का बोझ झेल रही हैं। इसके लिए यात्रियों को एक से दूसरी पार्किंग तक धक्के खाने पड़ रहे हैं।
मेट्रो ने दिल्ली-नोएडा की कनेक्टिविटी को बेहतर तो बनाया है, लेकिन मेट्रो यात्रियों का लगातार बढ़ रहा दबाव अब दिक्कतें भी बढ़ाने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों को है।
विज्ञापन
रोजाना करीब सवा लाख लोग मेट्रो से दिल्ली-नोएडा के बीच सफर करते हैं। इनमें ऐसे यात्रियों की संख्या भी काफी है जो नोएडा समेत इंदिरापुरम, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की ओर से आते हैं और अपने वाहनों को स्टेशनों की पार्किंग में खड़ा कर मेट्रो से जाते हैं।
विज्ञापन
नतीजतन सुबह 10 बजे से पहले ही मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग फुल होने से लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए एक पार्किंग से दूसरी पार्किंग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नोएडा में फिलहाल तीन मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था है, जिनमें करीब 950 कार और 1650 दुपहिया खड़े किए जा सकते हैं, लेकिन पार्किंग के लिए मारामारी देख क्षमता से ज्यादा वाहनों को एडजेस्ट करना पड़ रहा है।
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन की पार्किंग पिछले दिनों बंद होने से परेशानी और ज्यादा बढ़ने लगी है। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक जितना पार्किंग स्पेस नोएडा की ओर से उपलब्ध कराया गया है, उसमें पार्किंग की सुविधा दी जा रही हैं। इसके लिए अतिरिक्त स्पेस की मांग कई बार की जा चुकी है।