{"_id":"27fed9fc8a64e2a6bcf26847b7794ab1","slug":"no-parking-at-rapid-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड मेट्रो स्टेशन पर होगी नो पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड मेट्रो स्टेशन पर होगी नो पार्किंग
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 24 Jan 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सिकंदरपुर से गोल्फ कोर्स रोड तक रैपिड मेट्रो फेज-दो विस्तार के अंतर्गत सभी स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो प्रबंधन की ओर से अब तक दावा किया जा रहा था कि इस फेज के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को पार्किंग सुविधा दी जाएगी। मगर अब प्रबंधन ने जमीन न होने की बात कहकर हाथ खडे़ कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें:एक और मेट्रो स्टेशन NCR के खाते में
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो फेज-दो के विस्तार का काम छह माह से चल रहा है। सिकंदरपुर से गोल्फ कोर्स तक इसके छह स्टेशन होंगे। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2016 में पूरा हो जाएगा। प्रबंधन का कहना था कि यदि सरकार जमीन देगी तो पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। लेकिन लगता है कि सरकार के साथ प्रबंधन की बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
सीईओ व एमडी संजीव राय ने कहा है कि जमीन की कमी के कारण दूसरे फेज के हर स्टेशन पर पार्किंग नहीं बन पाएगी। सिर्फ अंसल चौक के पास एक बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
चौक के पास डीएलएफ की जमीन खाली है। वहां 400 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। फिलहाल जहां भी डीएलएफ की खाली जमीन है वहां आंशिक पार्किंग की सुविधा देने की कोशिश जारी है। रैपिड मेट्रो फेज-तीन में पार्किंग की सुविधा देने की पूरी योजना है। मगर फेज-तीन प्रोजेक्ट को हाईस्पीड मेट्रो अलाइनमेंट का इंतजार है।